Friday, January 23, 2026

मतदान प्रक्रिया की सघन मॉनिटरिंग करती: आईजी, समस्त जनपद प्रभारियों से मांगी हर एक घंटे की ज़मीनी हकीकत की रिपोर्ट

Share

भोंपूराम खबरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज कुमायूँ परिक्षेत्र में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र, श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल महोदया द्वारा रियलिटी चेक करते हुए पूरे चुनावी संचालन की लगातार निगरानी की गई।

आई.जी. कुमायूँ द्वारा सुबह से ही सभी ज़ोनल एवं सेक्टर प्रभारियों, जनपद प्रभारियों तथा फील्ड में तैनात पुलिस बल से हर एक घंटा के अंतराल पर प्रत्यक्ष जानकारी ली गई, जिससे मतदान केंद्रों की स्थिति, कानून व्यवस्था की स्थिति, महिला सुरक्षा, बूथों पर उपस्थिति, भीड़ नियंत्रण और आपात प्रबंधन की तैयारियों का रियल टाइम मूल्यांकन किया जा सके।

Read more

Local News

Translate »