Saturday, September 5, 2026

IG रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस फोर्स को दी ब्रीफिंग, उपराष्ट्रपति दौरे को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, उत्तराखंड ब्यूरो।

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे से पहले वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को लेकर मंगलवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में ब्रीफिंग की गई। इस दौरान आईजी कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल, आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था निलेश आनंद भरणे, आईजी सुरक्षा करन सिंह नगन्याल व एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

IG रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस फोर्स को दी ब्रीफिंग, उपराष्ट्रपति दौरे को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था त्रुटिरहित होनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना उच्च अधिकारियों को दें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी जनता से मित्रवत व्यवहार करें और सजग रहकर ड्यूटी निभाएं। रूट डायवर्जन इस प्रकार किया जाए जिससे आमजन को परेशानी न हो।

IG रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस फोर्स को दी ब्रीफिंग, उपराष्ट्रपति दौरे को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश

आईजी भरणे ने सभी अधिकारियों को वीवीआईपी थ्रेट अवधारणाओं के अनुसार कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर ड्यूटी पॉइंट पर सतर्कता जरूरी है और प्रत्येक अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से पता होनी चाहिए।

IG रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस फोर्स को दी ब्रीफिंग, उपराष्ट्रपति दौरे को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश

ब्रीफिंग में बताया गया कि सुरक्षा ड्यूटी में 29 राजपत्रित अधिकारी, 289 निरीक्षक/एसआई, 776 कांस्टेबल व 5 कंपनी पीएसी तैनात की गई है। एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने रूट व फोर्स डिप्लॉयमेंट की जानकारी दी।

सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.