Friday, September 4, 2026

आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों एवं चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष सघन चेकिंग अभियान के क्रम में दिनांक 12/13-02-2026 की देर रात्रि पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ, *श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल* द्वारा जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों एवं चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आईजी द्वारा स्वयं वाहनों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन, ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। नाकों एवं बैरियरों पर आगन्तुकों/वाहनों की आवाजाही से संबंधित रजिस्टरों का परीक्षण किया गया, जिसमें प्रविष्टियों के संधारण में कई खामियां पाई गईं। इस पर संबंधित थाना प्रभारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि समस्त रजिस्टर तत्काल प्रभाव से अध्यावधित कर पूर्ण विवरण सहित एक दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ चौकी क्षेत्रान्तर्गत स्थापित सीसीटीवी कैमरे खराब अवस्था में थे, जिनकी सूचना न तो चौकी प्रभारी द्वारा थाना प्रभारी को दी गई और न ही सर्किल अधिकारी को अवगत कराया गया। इस गंभीर लापरवाही पर आईजी महोदया ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि निगरानी तंत्र में किसी भी प्रकार की ढिलाई अस्वीकार्य है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तत्काल सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

इसके अतिरिक्त गश्त पर तैनात कर्मचारियों के पास बीट बुक / ई-बीट बुक तथा वायरलेस सेट उपलब्ध नहीं पाए गए, जिस पर आईजी महोदया ने घोर आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—

प्रत्येक गश्ती कर्मचारी के पास बीट बुक अथवा ई-बीट बुक अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो।

बीट बुक / ई-बीट बुक में क्षेत्र में किए गए सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एवं आगन्तुकों का पूर्ण विवरण नियमित रूप से अंकित किया जाए।

गश्ती ड्यूटी के दौरान वायरलेस सेट के माध्यम से सतत संपर्क एवं सूचना संप्रेषण सुनिश्चित किया जाए।

आईजी कुमायूँ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नाके, बैरियर, सीसीटीवी निगरानी एवं बीट प्रणाली पुलिसिंग की आधारभूत और अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ियाँ हैं। इनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कुमायूँ पुलिस परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सतर्कता, जवाबदेही एवं जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाहन चैकिंग के दौरान आई0जी0 कुमायूँ द्वारा कई ओवरलोड वाहनों को सीज करवाया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.