Wednesday, January 14, 2026

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव की तलाश: IAS आनंद बर्धन को मिल सकती है जिम्मेदारी; 31 मार्च को रिटायर्ड होंगी राधा रतूड़ी

Share

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में नए मुख्य सचिव की तलाश तेज हो गई है। 31 फरवरी को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के सेवा विस्तार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्हें रिटायरमेंट के बाद सेवा विस्तार दिया गया था। ऐसे में प्रदेश के नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री स्तर पर नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर मंथन हो रहा है। उम्मीद है कि 31 मार्च से पहले राज्य सरकार द्वारा नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

नए मुख्य सचिव के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन को सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहा है। वह 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, लंबे समय से उत्तराखंड में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह ACS की जिम्मेदारी निभा रहे है। वरिष्ठता के आधार पर आनंद बर्धन का नाम मुख्य सचिव पद के लिए सबसे अहम है।

आधिकारिक सूत्रों का भी कहना है कि आनंद बर्धन को ही उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। हालांकि उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की भी संभावना है। लेकिन आनंदवर्धन उत्तराखंड में ही सेवाएं देने के इच्छुक है।

उधर, सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी यही जिम्मेदारी द्वारा निभाने की इच्छुक नहीं है। राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए भी आवेदन किया है। मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। मुख्य सचिव का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस पद पर नई सूचना आयुक्त की नियुक्ति की जा सकती है उसके लिए राधा रतूड़ी का नाम भी संभव माना जा रहा है। इन्हीं तमाम संभावनाओं के बीच राधा रतूड़ी ने मंगलवार को राज्यपाल से भी मुलाकात की है।

Read more

Local News

Translate »