Saturday, September 5, 2026

यहां साड़ी के फंदे से लटका मिला पति का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी: काठगोदाम में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि 44 वर्षीय नंदकिशोर निवासी प्रतापगढ़ी काठगोदाम पत्नी और छह पुत्रियों के साथ रहता था। नंदकिशोर व उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी सीमा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सभी खाना खाकर सो गए थे। तड़के चार बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उसके पति ने छत के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाया था और पैर टेबल पर टिके थे।

मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने नंदकिशोर के अक्सर शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी दी है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध नहीं लग रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.