Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क हादसे में पति-पत्नी की हुई मौके पर मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर में सोमवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। संतोष यादव (46) और उनकी पत्नी सुनीता यादव (40) रोज की तरह रिंग रोड पर टहलने निकले थे। लेकिन शायद उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी सैर होगी।

इसी दौरान एक वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौ*त हो गई।

संतोष और सुनीता रुद्रपुर के साई विहार, धर्मपुर में रहते थे और नेस्ले में काम करते थे। मूल रूप से वे गोरखपुर-कुशीनगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सबसे दर्दनाक बात यह है कि उनके पीछे अब 17 साल की बेटी और 13 साल का बेटा रह गए हैं। जिस उम्र में बच्चों को माता-पिता के सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उस उम्र में दोनों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

पुलिस ने दोनों के शवों को रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। हादसे को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.