Friday, September 4, 2026

यहां जानलेवा हमले के मामले में अस्पताल संचालक गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा रोड स्थित रुद्रा अस्पताल के पास बीते दिनों हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी डॉ- सचिन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

घटनाक्रम के अनुसार, बीती 28 फरवरी की रात किच्छा रोड स्थित रुद्रा अस्पताल और उसके बगल में स्थित एक सर्विस सेंटर के कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इस मारपीट में सुभाष कॉलोनी निवासी दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले में उनके सिर पर गहरी चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रुद्रा अस्पताल के संचालक डॉ- सचिन मंडल पुत्र सतीश कुमार मंडल व उनके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 307 समेत कई अन्य संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। हालांकि यह मामला रम्पुरा चौकी क्षेत्र का था, लेकिन निष्पक्ष जांच के उद्देश्य से इसकी विवेचना बगवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन चंद्र जोशी को सौंपी गई थी। विवेचनाधिकारी मोहन चंद्र जोशी ने घटनास्थल का मुआयना करने और साक्ष्यों के संकलन के बाद आरोपी डॉ- सचिन मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस सूत्रें के अनुसार, घटना के समय डॉ- मंडल के साथ मौजूद अन्य आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.