Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में भीषण हादसा…पांच लोगों की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को अनियंद्घित कार खाई में जा गिरी, इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने पांच शव खई से निकाल लिए हैं। जबकि एक घायल को अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप हुआ। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग छह-सात लोग सवार थे। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

स्थानीय निवासियों ने बिना समय गंवाए घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। टीम ने खाई से पांच शव बरामद किए हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.