Saturday, September 5, 2026

होली चाइल्ड स्कूल ने उत्तराखंड के क्रिकेटर मयंक मिश्रा को सम्मानित किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। होली चाइल्ड स्कूल के विशाल सभागार में प्रसिद्ध क्रिकेटर मयंक मिश्रा को समस्त छात्र- छात्राओं एवं गुरुजनों के समक्ष पुष्प गुच्छ, शॉल, मोमेंटो एवं उपहार स्वरूप भेंट देखकर प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। मयंक मिश्रा जी एक प्रतिभाशाली बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्होंने वर्ष 2018 में अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला था जोकि आज उत्तराखंड क्रिकेट का एक अहम नाम बन चुके हैं। उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद गठित राज्य की क्रिकेट टीम में यह लगातार हिस्सा रहे हैं।

 

इन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवरों का एकदिवसीय टूर्नामेंट) में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, जो कि घरेलू टी20 प्रतियोगिता है, में भी अपना डेब्यू किया और बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिनमें कई बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

प्रमुख उपलब्धियाँ – झारखंड, सर्विसेज, राजस्थान, नागालैंड, बंगाल और गुजरात के खिलाफ 5 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन। दो बार 10 विकेट लेने का अद्भुत रिकॉर्ड वर्ष 2022 में बंगाल के खिलाफ 10 विकेट और राजस्थान के खिलाफ 11 विकेट, जो यह दर्शाता है कि एक ही गेंदबाज ने पूरी टीम को आउट करने में अहम भूमिका निभाई।

विशेष उपलब्धियाँ – सभी प्रारूपों में उत्तराखंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज। वर्ष 2019 में गोवा के खिलाफ टी20 मैच में हैट्रिक लेने वाले उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी। टीम ने कई बार क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन पहली बार उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने एक नई ऊंचाई हासिल करते हुए

मयंक मिश्रा जी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ हमेशा अपने खेल को दिन प्रतिदिन निखारना चाहिए और मेहनत से कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए तभी अपने लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दूबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री मयंक मिश्रा ने न केवल अपनी गेंदबाजी से टीम को मजबूती प्रदान की है बल्कि उत्तराखंड क्रिकेट को नई पहचान भी दिला रहे हैं।

उनकी महान उपलब्धियों पर संस्था के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, चेयरमैन श्री रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, श्री विनय बत्रा, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) श्री प्रदीप कुमार जोशी एवं उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक) श्रीमती मंजू अधिकारी, श्री सुधाकर सिंह (एच.ओ.डी.-फिजिकल एजूकेशन) एच सी एस स्पोर्ट्स अकैडमी के क्रिकेट कोच श्री पलाश भारद्वाज (स्पोर्ट्स स्टार, मुंबई) तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने मयंक शर्मा जी की इस उपलब्धि पर बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.