Friday, September 4, 2026

फ्लाईओवर पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, कार्रवाई न होने पर कूदने की दी चेतावनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज होकर फ्लाईओवर पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की चेतावनी देने लगी। युवती ने कहा कि यदि शाम 4 बजे तक आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह फ्लाईओवर से छलांग लगा देगी।

बताया जा रहा है कि युवती ने हाथ में एक पोस्टर ले रखा था, युवती का आरोप था कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद भी युवती नहीं मानी आिखरकार पुलिस ने संयम और सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित फ्लाईओवर से नीचे उतारा और उसे कोतवाली ले गई।

पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस घटना से कुछ समय के लिए फ्लाईओवर पर यातायात भी प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.