Sunday, June 15, 2025

यहां विजिलेंस ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को पकड़ा

Share

भोंपूराम खबरी। विजिलेंस लगातार भ्रष्टाचारीयों की धर पकड़ में लगी है। इसी कड़ी में आज विजिलेंस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है।

अब ऐसे में बागेश्वर से भी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत के अनुबंध बढ़ाने के एवज में उन्होंने घूस मांगी थी।अधिकारी के व्यवहार से परेशान कार्मिक ने मामले की शिकायत विजिलेंस टीम से की थी। जिस पर आज टीम द्वारा जाल बिछाया गया और कर्नल शुक्ला को रंगे हाथ दबोच लिया। सैनिक कल्याण कार्यलय में इतने अहम पद पर कार्यरत अधिकारी द्वारा रिश्वत लिये जाने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Read more

Local News

Translate »