Saturday, September 5, 2026

यहां नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, अल्मोड़ा। काकड़ीघाट स्थित सिरौता नदी में शुक्रवार दोपहर नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों के साथियों ने ही डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी गहरी होने के चलते दोनों का पता नहीं चल पाया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं लोगों की मदद से नदी में डूबे योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा का शव बाहर निकाला गया।

मृतकों के साथी युवक अमन सिंह और शुभम बोरा ने बताया कि वह लोग नदी में नहाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि योगेश और करन नहाते समय बीच नदी में चले गए। नदी गहरी होने के चलते दोनों डूबने लगे, उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.