Friday, September 4, 2026

यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में सोमवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। रुड़की-कलियर मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के समीप गंगनहर पटरी मार्ग पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:45 बजे दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थीं। आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गंगनहर पटरी मार्ग पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली और पिरान कलियर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, एक बाइक पर उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि दूसरी बाइक बिना नंबर प्लेट के मिली। हादसे के बाद सामने आए वीडियो में दुर्घटना का भयावह दृश्य दिखाई दे रहा है।

कोतवाली रुड़की के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.