Saturday, September 5, 2026

यहां बाघ ने युवक पर किया हमला दर्दनाक हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रामनगर।  पीरूमदारा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी क्षेत्र की उत्तरी आमपानी बीट में स्थित सक्कनपुर गांव (पिरूमदारा) में आज सुबह 9बजे एक युवक की बाघ के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र जबर सिंह, निवासी सक्कनपुर पिरूमदारा के रूप में हुई है।

घटना सोमवार सुबह की है, जब विनोद कुमार अपने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ लकड़ी लेने के लिए जंगल की ओर गया था। बताया जा रहा है कि गांव में एक पारिवारिक शादी थी और उसी सिलसिले में सभी लोग लकड़ी लेने जंगल गए थे। इसी दौरान सक्कनपुर क्षेत्र के कामदेवपुर गांव के पास जंगल के किनारे बाघ ने अचानक विनोद पर हमला कर दिया।

बाघ ने विनोद को दबोच लिया और घसीटते हुए जंगल के भीतर करीब 100 मीटर अंदर ले गया। साथ में मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो बाघ युवक को छोड़कर जंगल में और भीतर चला गया। विनोद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.