Saturday, September 5, 2026

यहां अंगीठी बनी जानलेवा, कमरे में सोते समय दम घुटने से युवक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तरकाशी। हर्षिल थाना क्षेत्र के झाला गांव में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। अंगीठी से निकलने वाले धुएं की चपेट में आने से युवक की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान महेश (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो झाला क्षेत्र के एक होटल में काम करता था। बीते मंगलवार देर रात क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण महेश ने अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोने का फैसला किया।

बुधवार सुबह जब होटल में ठहरे यात्रियों को महेश कहीं दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने इसकी जानकारी होटल संचालक को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। पूरे कमरे में धुआं भरा हुआ था और महेश मृत अवस्था में पड़ा था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.