Friday, September 4, 2026

यहां युवक ने ब्लेंड से गला काटकर दी जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधम सिंह नगर खटीमा के भूड़ महोलिया क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक 29 वर्षीय युवक ने घर के अंदर बने टॉयलेट में जाकर ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक खून से लथपथ बाहर आया और फर्श पर गिरकर तड़पने लगा।

परिजन उसे संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। मिली जानकारी के अनुसार भूड़ महोलिया निवासी 29 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र बहादुर सिंह सोमवार को घर पर ही था। अचानक वह घर के टॉयलेट में गया, जहां उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। कुछ ही देर बाद वह चिल्लाता हुआ बाहर आया। उसके गले से खून की तेज धार बह रही थी। यह दृश्य देख परिवार के लोग घबरा गए। दीपक के बड़े भाई कमल सिंह तुरंत उसके पास पहुंचे और कपड़े से खून रोकने की कोशिश की। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। किसी ने घटना की सूचना 112 और 108 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनी पुनियानी ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत और एसआई भूपेंद्र सिंह रंसवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान बाथरूम में खून से सना एक ब्लेड बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दीपक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। सोमवार सुबह उसने घर की छत से कूदने का प्रयास भी किया था, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे रोक लिया था। परिवार के अनुसार दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई प्रकाश सिंह और कमल सिंह हैं, और तीनों अविवाहित हैं। पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.