भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते आज मध्य रात्रि निकटवर्ती ग्राम महतोष मोड़ में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम महतोष मोड़ निवासी 30 वर्षीय सुशील दास पुत्र सुरेश दास जो आटों चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था ने अज्ञात कारणों के चलते मध्य रात्रि घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फांसी पर लटका देखा तो उन्होंने चीख पुकार की। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ पहुंचे। इसी दौरान मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी से उतार कर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अपने पीछे वह पत्नी व दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।




