Friday, January 23, 2026

यहां युवती ने गले में फंदा लगाकर पंखे के कुंडे से की आत्महत्या

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवती कमरे में गले में फंदा लगा पंखे के कुंडे में लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अरविंद नगर निवासी सुनील विश्वास का दो मंजिला मकान में और दो मंजिलें पर पीलीभीत यूपी निवासी गंगाराम परिवार के साथ रह कर सिडकुल की कंपनी में काम करते हैं। गंगाराम के मुताबिक उसकी पत्नी कुसुम देवी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था।  अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर पर पुत्री शिखा और बेटा विष्णु थे। शाम को मकान में रह रहे अन्य किराएदार के बच्चे ने कमरे में देखा कि शिखा पंखे के कुंडे में लटकी हुई हैं। शोर शराबा सुन कर अन्य किराएदार और अगल बगल के लोग पहुंचे। सूचना पर एसएसआई महेश कांडपाल,एसआई महिला नेहा ध्यानी, अनिल कुमार,महिला कांस्टेबल आकांक्षा, धीरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान मालिक व परिजनों से जानकारी ली। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मृतका के परिजनों से जानकारी जुटा रही है। मृतका ने इस वर्ष कक्षा 12 पास किया था और छुट्टी में यहां आई थी। उसकी उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल कारण अज्ञात है।

Read more

Local News

Translate »