Saturday, September 5, 2026

यहां बाघ ने महिला को बनाया निवाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल जिले के मोरा गांव में बाघ ने महिला को निवाला बना लिया घर के आंगन में आई महिला को पहले से ही घात लगाकर बैठा बाघ जबड़े में दबाकर ले गया, शोर मचाने पर बाघ ने उसे छोड़ा परंतु तब तक देर हो चुकी थी। यहां वन प्रभाग के मनोरा रेंज में भुजियाघाट गांव पड़ता है। रेंजर मुकुल शर्मा के अनुसार रात साढ़े 10 बजे मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी घर से बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया। इसके बाद महिला को छोड़कर वह भाग गया। गंभीर हालत में महिला को एसटीएच लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज क्षेत्र में भुजियाघाट के पास मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी (74) पर रात साढ़े 10 बजे बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे बाघ/ गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बाघ महिला को जबड़े में दाबकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया। बाघ महिला को छोड़कर भाग गया।

देर रात महिला को एसटीएच लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। फिलहाल हमलावर बाघ था या गुलदार यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। इधर, हल्द्वानी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। भीमताल ब्लॉक के प्रशासक डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में वन्य जीवों के हमले से पिछले कुछ समय में चार लोगों की जान चली गई। भीमताल ब्लॉक में गुलदार और बाघ के हमले में एक दर्जन से अधिक मौत हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.