Saturday, September 5, 2026

यहां बेटे ने बुढ़ी मां को गोद में लेकर बेटे ने करवाया गंगा स्नान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटा अपनी वृद्ध मां को गंगा नदी में स्नान कराते हुए नजर आ रहा है। मां के खड़े न होने पर बेटे ने उन्हें गोद में उठाकर गंगा स्नान कराया, जो देख लोग भावुक हो गए। कुछ दिन पहले महाकुंभ से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी।

जहां एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग और बीमार मां को घर में बंद करके बाकी परिवार वालो के साथ संगम में स्नान करने चले गया था सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद नेटिजेंस ने निंदा की और बेटे को खूब खरी खोटी भी सुनाई थी। लेकिन अब महाकुंभ से मां-बेटे का एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जिसे देख लोगों की चेहरे पर मुस्कान आ गई है। इस वीडियो में एक बेटा अपनी वृद्ध मां को गंगा नदी में स्नान कराते हुए नजर आ रहा है। महाकुंभ में जब लाखों लोग पुण्य स्नान के लिए गंगा की पवित्र लहरों में डुबकी लगा रहे थे, तो वहां एक बेटा अपनी वृद्ध मां को गंगा स्नान कराते हुए दिखाई दिया। उसकी मां वृद्ध होने के कारण खड़ी नहीं हो पा रही थी, लेकिन बेटे ने अपनी मां को पूरी श्रद्धा और प्यार से गोद में लिया और गंगा स्नान कराया। इसके साथ वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी जी की बहू भी वहां मौजूद थी और उनकी मदद कर रही थी। यह नजारा देख हर कोई भावुक हो गया है और बेटे की खूब तारीफ हो रही है। इस दृश्य को देख, सभी ने महसूस किया कि महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि अपने रिश्तों की अहमियत भी समझते हैं। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, दोनों मांओं का आशीर्वाद प्राप्त किया है इस महान पुत्र ने दूसरे यूजर ने कहा, हर हर गंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, यही तो हमारे सनातन धर्म की खूबसूरती है!

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.