Saturday, September 5, 2026

यहां पूर्व पार्षद के बेटे का अपहरण कर की मारपीट, डिग्री कॉलेज पर छोड़ कर हुए फरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एक पूर्व पार्षद के बेटे ने एक युवक व उसके साथियों पर उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने, धारदार हथियार से हमला कर उसे डिग्री कॉलेज के पास छोड़ कर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

टांडत्रा उज्जैन निवासी काशीपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद सर्वेश बाली के पुत्र हर्षित बाली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान के आगे एक कार यूके 03 बी 9583 आकर खड़ी हुई थी, जोकि दुकान के गेट के सामने खड़ी थी। जिस पर उसने बोला कि उक्त गाडी को थोड़ा आगे या पीछे कर लो।

हर्षित ने बताया कि उसके इतना कहते ही गाड़ी में से एक व्यक्ति निकला जिसने अपना नाम गुरूप्रेम बताया और बोला कि तू मुझे जानता नहीं है, अभी तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरी गाड़ी को हटवाने के लिए बोलने की और अवशब्दो का प्रयोग करके बात करने लगा। जब उसने अपशब्दों का प्रयोग करके बात करने से मना किया तो गुरूप्रेम ने फोन करके तीन अज्ञात व्यक्तियों को बुलाया जो काले रंग की स्कार्पियो (यू.के. 18 डी 6886) में आये और उन्होंने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करनी शुरू कर दी और मारपीट करके उसकी हत्या करने के इरादे से अपहरण करके ले गये और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

 

हर्षित ने बताया कि उक्त घटना को अंजाम देने के उपरान्त उकत लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बोले कि उक्त के बारे में किसी से कुछ भी कहा तो हम तुझे जान से मार देंगे तथा उसे राधे हरि डिग्री कालेज के बाहर छोड़ कर फरार हो गये। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हर्षित बाली की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरूप्रेम व उसके 3 अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 140(1), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच टांडा चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी के हवाले की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.