Saturday, September 5, 2026

यहां बेटे ने हथौड़े से पिता की बेरहमी से हत्या, रातभर तड़पता रहा घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पिथौरागढ़। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही पिता की हथौड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद घायल पिता पूरी रात तड़पते रहे, लेकिन आरोपी बेटे का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर पुरान गांव निवासी 50 वर्षीय बिशन राम, जो पेशे से राज मिस्त्री थे, शुक्रवार रात अपने छोटे बेटे गौरव के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में गौरव ने घर में रखे हथौड़े से अपने पिता के सिर, छाती और पैर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले के बाद आरोपी युवक अपने पिता को लहूलुहान हालत में छोड़कर दूसरे कमरे में जाकर सो गया। गंभीर रूप से घायल बिशन राम पूरी रात घर में ही पड़े रहे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

 

शनिवार सुबह करीब आठ बजे बिशन राम के भतीजे सूरज कुमार ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन और एक्स-रे की सलाह दी।

रिपोर्ट आने के बाद ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी, लेकिन दोपहर करीब पौने तीन बजे बिशन राम ने दम तोड़ दिया।

कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे की लत का शिकार है और इसी कारण परिवार से अलग रह रहा था।

परिजनों का कहना है कि यदि रात में ही घटना की जानकारी मिल जाती तो संभवतः बिशन राम की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.