Friday, September 4, 2026

यहां वन विभाग की टीम का छापा, बंद मकान से 86 ज़हरीले सांप बरामद, कोबरा औररसल वाईपर प्रजाति के हैं सांप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रूड़की वन विभाग की टीम और राजा जी टाइगर रिज़र्व की सयुंक्त टीम ने खंजरपुर गांव में एक बंद मकान से 86 ज़हरीले साँप बरामद किये है साँपो की प्रजाति कोबरा और रसल वाईपर प्रजाति बताई जा रही हैं।

रसलवाईपर बेहद खतरनाक प्रजाती के सांप माने जाते है रसल वाईपर के काटने से व्यक्ति बच नहीं पाता । सांप एक बंद मकान में रखे गए थे हालाँकि सांप स्वामी मौक़े से फरार थे फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जैसे ही देर शाम वन विभाग के अधिकारियो की टीम मौक़े पर पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया विभागीय टीम ने बड़े गोपनीय तरीके से बंद मकान को खोला तो विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए मकान के अंदर पेटीयों में इन साँपो को भरकर रखा गया था।

हाँलांकि उप प्रभागीय वन अधिकारी सुनिल बलूनी का कहना है की जिस शख्स के पास सांप थे उसके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था जिसकी जांच की जा रही है इन साँपो के विष का प्रयोग जीवन रक्षक दवाईयों के लिए होना था जिसके चलते वन विभाग पूरे मामले की फिलहाल bजांच में जुट गया हैं। मौके पर दिल्ली और यूपी की पुलिस भी मौक़े पर मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.