भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार शाम बादल फटने से तमक नाला उफान पर आ गया। तेज बहाव की चपेट में आकर भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले नीति मोटर मार्ग पर बना बीआरओ का करीब एक महीने पुराना पुल बह गया।
घटना के दौरान पुल के पास खड़ी बीआरओ की एक जीप भी पानी में बह गई, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। पुल टूटने से जोशीमठ क्षेत्र के 12 से अधिक सीमावर्ती गांवों का मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है।
लाता गांव के पास हुई इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लापता व्यक्ति की तलाश के साथ नुकसान का आकलन किया जा रहा है।




