Friday, September 4, 2026

यहां राजमिस्त्री की कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। ग्राम कालीनगर दिनेशपुर में आज प्रातः ठेकेदार के अधीन सरिया सैटरिंग व मिस्त्री का काम करने वाले व्यक्ति की उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से कुछ समय पहले उसने ग्राम के ही निवासी अपने रिश्तेदार को फोन कर बताया था कि उसकी तबीयत खराब हो रही है घर आ जाओ। परंतु जब तक वह वहां पहुंचता उसने उसे बेसुध अवस्था में पाया।

जिला चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम कालीनगर दिनेशपुरनिवासी 51 वर्षीय गोपाल सरकार पुत्र प्रफुल्ल सरकार ने कुछ दिन ही पूर्व नया घर बनाकर गृहप्रवेश किया था। उसकी पत्नी जमुना मूल निवास गंगानगर हापुड़ में अयोजित काली पूजा समारोह में शामिल होने के लिए 12 मई को गई थी। वहां पर उसका पुत्र गोपी नौकरी करता है। जबकि पुत्री की शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि आज सुबह करीब 7 बजे गोपाल ने अपने रिश्तेदार समीपवर्ती ग्राम रामबाग निवासी श्यामल सरकार को फोन कर बताया कि उसके सिर में दर्द है घर आ जाओ। श्यामल जब वहां पहुंचा तो उसने गोपाल को बेसुध अवस्था में लेटा देखा। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.