Friday, September 4, 2026

यहां विवाहिता ने तीन युवकों पर तमंचे की नोक पर गैंगरेप करने का लगाया आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधी पार्क में चल रहे सरस मेले से देवर के साथ घर लौट रही एक विवाहिता ने तीन युवकों पर तमंचे की नोक पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने रमपुरा चौकी में दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी की रात वह अपने देवर के साथ मेले से लौट रही थी। रात करीब 9 बजे मोदी मैदान के पास देवर के जानने वाले तीन युवक दो बाइकों पर वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और जबरन उसे अपने साथ ले गए।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे ठंडी सड़क के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर देवर के सामने ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके बाएं हाथ की उंगली पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की चेतावनी दी।

मामले में पुलिस शक के आधार पर देवर से भी पूछताछ कर रही है, क्योंकि पीड़िता के अनुसार वह तीनों युवकों को जानता है। पुलिस ने जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल परीक्षण सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.