Friday, September 4, 2026

चंपावत इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर की खुदकुशी , रुद्रपुर इंडेन गैस एजेंसी में भी आज सिलेडरों की सप्लाई रही बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव में थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

इस घटना का असर रुद्रपुर में भी साफ देखने को मिला। यहां इंडेन गैस एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और गैस सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। एजेंसी के बाहर चस्पा पोस्टर में लिखा था कि “मैनेजर की मौत के कारण आज कार्यालय बंद है, वितरण कार्य नहीं होगा।

अचानक सप्लाई रुकने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे, लेकिन गेट बंद मिलने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा। वहीं, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.