Saturday, September 5, 2026

यहां गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सूचना मिलते ही डीएफओ, भीमताल विधायक और सीएमओ नैनीताल मौके पर पहुंच गए हैं। इस दौरान विधायक रामसिंह कैड़ा ने कहा की मैंने अधिकारियों से कह दिया है कि या तो इन गुलदारों को पकड़ो या फिर इन्हें मार दो।

जानकारी के अनुसार चमोली गांव के कीटोड़ा तोक निवासी रेखा देवी (पत्नी पान सिंह) गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

महिलाओं के शोर मचाने और रेखा देवी की दर्दभरी चीखें सुनाई देने के बावजूद गुलदार ने उन्हें नहीं छोड़ा। वह महिला को करीब दो किलोमीटर तक जंगल के भीतर घसीट ले गया। हमले में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में मातम, लोगों में भय

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के स्वजन गहरे सदमे में हैं। वहीं, ग्रामीणों के दिलों में भय बैठ गया है। लगातार हो रहे गुलदार हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी है।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीण गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में ठोस सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.