Wednesday, October 28, 2026

यहां पुल के अंडरपास में युवती की मिली सिर कटी लाश, छह दिन से थी लापता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खटीमा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नदन्ना पुल के अंडर पास से एक युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई है। युवती पिछले छह दिनों से लापता थी। मृतका की पहचान गुरुग्राम निवासी युवती के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी छोटी बहन ने गुरुग्राम पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।

हरियाणा पुलिस की टीम जब खटीमा पहुंची, तो स्थानीय पुलिस के सहयोग से शव को बरामद किया गया। शव की शिनाख्त मृतका के बड़े भाई ने की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों की तलाश जारी है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ऐसी जघन्य वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.