Friday, September 4, 2026

यहां हाथी ने मचाया तांडव, दो की मौके पर दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लालकुआं क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लालकुआं कोतवाली के पीछे स्थित पहाड़ी खत्ता क्षेत्र की है, जो टांडा रेंज के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि हाथी ने अचानक हमला कर दोनों लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.