Friday, September 4, 2026

यहां ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी चोरगलिया क्षेत्र से देर रात हुए एक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।चोरगलिया कोतवाली क्षेत्र के गजेपुर गांव में देर रात एक खनन कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली,जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

प्राप्त जानकारी में सामने आया है कि गजेपुर निवासी खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल का किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। कलह के चलते रोष में अपनी घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलने पर चोरगलिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में लेकर फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम हेतु हल्द्वानी मोर्चरी में भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.