भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में 16 साल के बच्चे ने नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया। बच्चा घर से मां को यह कहकर निकला था कि वह ड्राइंग का सामान लेने जा रहा है। SDRF ने आज सुबह गौला नदी से उसका शव बरामद कर लिया है।
बच्चे के सुसाइड करते हुए वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि वह पहले पुल पर काफी देर तक घूमता रहा। इसके बाद वह पुल के किनारे पहुंचा और करीब 5 सेकेंड बाद नदी में कूद गया।
इस दौरान नदी किनारे 5 से 6 बच्चे खेल रहे थे। युवक के नदी में कूदते ही बच्चे डर गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
1. रविवार को शाम 5 बजे घर से निकला – यह घटना रविवार शाम करीब 5:00 बजे की है। मृतक किशोर की पहचान 16 वर्षीय प्रियांशु बिष्ट के रूप में हुई है, जो गोविंद सिंह बिष्ट का बेटा था। प्रियांशु हाथीखाल, मोतीनगर, बरेली रोड, हल्द्वानी के रहने वाले थे।
वह अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह ड्राइंग का सामान लेने जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, घर में किसी भी तरह की कोई अनबन, आपसी कहासुनी या मानसिक तनाव जैसी कोई बात नहीं थी।
2. घर से सीधे गौला पुल पर पहुंचा- घर से निकलने के बाद प्रियांशु सीधे बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौला पुल पर पहुंचे। वह काफी देर तक पुल पर अकेले ही घूमते रहे। प्रियांशु को पुल की रेलिंग पर चढ़ता देख वहां मौजूद अन्य युवकों और राहगीरों ने उन्हें चिल्लाकर रोकने की कोशिश की और कहा – “मत कूद, मत कूद… ” ।
प्रियांशु ने किसी की एक न सुनी। वह पुल के किनारे पहुंचे और करीब 60 फीट की ऊंचाई से सीधे गौला नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दी। नदी किनारे खेल रहे 5 से 6 बच्चे में इस घटना को देखकर डर गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना के वक्त पुल पर मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने इस पूरी खौफनाक घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
किशोर के कूदते ही कुछ स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाई और उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन तेज बहाव के कारण कामयाबी नहीं मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। नदी की गहराई ज्यादा होने, नीचे बड़े-बड़े पत्थर होने और बारिश के कारण पानी मटमैला होने की वजह से रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा था।
5. सुबह मिला शव – सोमवार सुबह SDRF की टीम ने एक बार फिर पूरी तैयारी और ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ गहरे पानी में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने गौला नदी के गहरे पानी से प्रियांशु के शव को बाहर निकाल लिया। शव के मिलते ही गोविंद सिंह बिष्ट के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। प्रियांशु ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस अब इसके कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।




