Saturday, September 5, 2026

यहां बस चालक को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी बस, सवारियों में मच गया हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। हरिद्वार से यात्रियों को लेकर आ रही रोडवेज बस के चालक को हार्ट अटैक आ गया। इसमें बस अनियंत्रित होकर कन्टोपा और जाफरपुर के बीच सड़क से उतरकर धान के खेत में जा घुसी। हादसे से बस में बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया।

रुद्रपुर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हरिद्वार से सवारियों को लेकर आ रही रोडवेज बस के चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसमें बस अनियंत्रित होकर कन्टोपा और जाफरपुर के बीच सड़क से उतरकर धान के खेत में जा घुसी। हादसे से बस में बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया। बस में मौजूद निजी अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ ने चालक गुरविंदर को थेरेपी और प्राथमिक उपचार दिया।

परिचालक महेश चंद्र ने बताया कि बस में 28 सवारियां थी और बस सुबह तीन बजे हरिद्वार से रुद्रपुर के लिए चली थी। बस यूपी 08 पीए 2369 रुद्रपुर डिपो की है। चालक को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। सवारियों को चोटें नहीं आई हैं। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य पर भेजा जा रहा है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.