Friday, November 27, 2026

यहां खाई में गिरी शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई। एक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दिल्ली से शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अल्मोड़ा बेस अस्पताल में जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, बमणस्वाल निवासी भुवन चंद्र उप्रेती का दिल्ली में निधन हो गया था। उनके परिजन 28 फरवरी की रात शव को एंबुलेंस से बमणस्वाल ला रहे थे। जैसे ही एंबुलेंस लमगड़ा से बमणस्वाल जाने वाले रास्ते पर कपकोट गांव के पास पहुंची, वाहन खाई में गिर गया।

बारिश बनी हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण सड़क धंसने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। लमगड़ा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की हालत गंभीर

हादसे में गंगा उप्रेती (बमणस्वाल), विनोद भट्ट (50, लाडो सराय दिल्ली), उमा तिवारी (दिल्ली) और एंबुलेंस चालक सुनील (बदरपुर, नई दिल्ली) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान एक की मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान विनोद भट्ट ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.