Saturday, September 5, 2026

यहां टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देर रात ज्योलीकोट के पास अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में चालक समेत दिल्ली के 16 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर निवासी 15 पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया हुआ था। दर्शन के बाद शनिवार देर रात पर्यटक टेंपो ट्रैवलर से दिल्ली लौट रहे थे। करीब 12.30 बजे ज्योलीकोट के समीप दो गांव में मटियाली बैंड के पास अनियंत्रित होने से वाहन खाई में जा गिरा।

सूचना पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। जहां रोहतक हरियाणा निवासी वाहन चालक सोनू सिंह और पर्यटक गौरव बंसल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.