Saturday, September 5, 2026

यहां संघ कार्यकर्ता से अभद्रता पर कोतवाली का किया घेराव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बीती रात ट्रांजिट कैम्प गये आरएसएस के कार्यकर्ता के साथ वहां तैनात एक दरोगा द्वारा अभद्रता कर धक्का मुक्की करने और कोतवाली से बाहर कर दिये जाने के खिलाफ भारी संख्या में आरएस एस कार्यकताओं के साथ भाजपा, विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रात्रि में ही ट्रांजिट कैम्प कोतवाली का घेराव कर गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

साथ ही मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक, महापौर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि आरएसएस का एक पदाधिकारी रमेश एक मामले में बातचीत करने के लिए रात्रि करीब दस बजे ट्रांजिट कैम्प आया था। उसका आरोप है कि जब वह कोतवाली पहुंचा तो वहां तैनात एक दरोगा ने उससे अभद्रता करते हुए दलाल तक कह दिया और धक्का मुक्की करते हुए कोतवाली से बाहर जाने को कहा। इसकी भनक मिलते ही वहां संघ कार्यकताओं सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता कातवाली आ धमके और उन्होंने आरोपी दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग कर रात्रि में ही ट्रांजिट कैम्प कोतवाली का घेराव कर गेट के समक्ष धरना शुरू कर दिया। साथ ही मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक, महापौर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी। कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही भजन व जयघोष भी करते रहे। मध्य रात्रि कोतवाल मोहन चन्द्र पाण्डेय द्वारा मामले की जांच कर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वान पर धरना समाप्त किया गया।

इस दौरान पार्षद मोनू निषाद, रोहित भट्ट, प्रणय, शंकर विश्वास, लल्ला यादव, अजय शर्मा, आलोक राय, राहुल तिवारी, सरोज शर्मा, विक्की सरकार, धीरेश गुप्ता, अभय सिंह, पवन राणा, विशाल साह, मनोज घोष, प्रसन्नजीत दास, अंकित साना, करन निषाद, बीनू गुम्बर सुमित कुमार आदि मौजूद थे। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने आज एसएसपी से भी मुलाकात की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.