Monday, January 19, 2026

यहां डंपर से कुचलकर एक की हुई मौत

Share

भोंपूराम खबरी। शनिवार तड़के लगभग 5ः30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने छतरी चौराहे के नीचे सो रहे एक खानाबदोश व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र द्वारिका निवासी सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

अर्जुन अन्य खानाबदोशों के साथ छतरी चौराहे के नीचे सो रहा था, जहां उन्होंने अस्थायी रूप से डेरा डाला हुआ था। हादसे के तुरंत बाद अर्जुन को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।यह घटना शहर में बेघर लोगों की सुरक्षा और वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल खड़े करती है।

Read more

Local News

Translate »