Friday, September 4, 2026

यहां पानी के तेज बहाव में बहा वन दरोगा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल जिले के बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बुधवार रात बाइक सवार वन दरोगा बह गए। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस दौरान उसका साथी बाल-बाल बचा।

सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र दलीप सिंह बुधवार रात अपने साथी के साथ बाइक से खैरना -बेतालघाट स्टेट हाईवे से घर की ओर जा रहा था। डोलकोट गधेरे पार करते समय देवेंद्र बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। बाल-बाल बचे साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाने परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक देवेंद्र का पता नहीं चल सका।

कैंचीधाम की एसडीएम मोनिका ने बताया कि युवक तलाश के लिए एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक की तलाश हुए हैं। दो जेसीबी की मदद से पानी के बहाव को बदला गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.