Saturday, September 5, 2026

यहां इश्क में अंधी बीवी ने खेला खूनी खेल, 2 लाख में बुलाए किलर; लवर संग मिलकर पति की कराई हत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राजस्थान के अलवर जिले में पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कराने का मामला सामने आया है। हत्या की वजह पत्नी का अवैध प्रेम प्रसंग है। अवैध रिश्ते के रास्ते में कांटा बन रहे पति से पत्नी तंग आ गई थी। इसलिए उसने पति को मरवाने के लिए किलर को 2 लाख रुपये की सुपारी दी और उसे मौत के घाट उतरवा दिया। पूरा मामला अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र का है।

इस तरह शुरू हुआ अवैध संबंध

मृतक की पत्नी अनिता राज की किराना की दुकान है। आरोपी प्रेमी का नाम काशी है, वह ठेली लगाता है। प्रेमी काशी अनिता राज की दुकान से सामान लेकर आता था। इसी दौरान अनिता राज से प्रेम हो गया। दोनों ने शारीरिक संबंध भी बना लिए, लेकिन प्रेमिका का पति दोनों के प्रेम में रोड़ा बन रहा था। इसको लेकर दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

आठ जून को आरोपी काशी ने हत्या के लिए बुलाए सुपारी किलर के साथ मिलकर पहले शराब पी और उसके बाद प्लान के मुताबिक मृतक के घर पहुंच गए और सोते हुए वीरू जाटव की गला दबाकर हत्या कर दी। लेकिन, उसी दौरान मृतक का बेटा जाग गया तो आरोपियों ने डरा कर उसे वापस सुला दिया।

2 लाख रुपये में बुलाए भाड़े के हत्यारे

खेड़ली थाना प्रभारी धीरेंद्र गुर्जर ने बताया की खेड़की थाना क्षेत्र में आरोपी पत्नी अनिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने आठ जून को पति की दो लाख रुपये की सुपारी दी। इसके बाद प्रेमी काशी ने चार भाड़े के किलर बुलाए और उसके बाद प्लान के अनुसार मृतक वीरू जाटव का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मृतक के भाई गब्बर सिंह ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी अनिता राज, प्रेमी काशी, और सुपारी किलर विश्वेन्द्र जाटव निवासी कालवाड़ को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.