Saturday, September 5, 2026

यहां महिला को गले लगाते दिखे भाजपा नेता, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई, बोले- चक्कर आने पर दिया सहारा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। यूपी के गोंडा से एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। हालांकि भोंपूराम खबरी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का 12 अप्रैल का बताया जा रहा है। वहीं, जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी की सक्रिय महिला सदस्य को चक्कर आ गया था जिसे वह सहारा दे रहे थे। कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावनावश गलत तरीके से वीडियो वायरल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रविवार को दो CCTV फुटेज वायरल हुए। पहली फुटेज में पार्टी कार्यालय के अंदर चार पहिया वाहन आता दिख रहा है। जिसमें से जिलाध्यक्ष गाड़ी से उतरते हैं। तभी एक आदमी के गेट पर आता है और वह उससे बात करने लगते हैं। इसके बाद वाहन से एक महिला उतरती है। महिला को जिलाध्यक्ष कार्यालय में अंदर जाने के लिए इशारा करते हैं। वहीं दूसरी फुटेज में जिलाध्यक्ष सीढ़ियों के पास उस महिला को आलिंगन करते दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि दोनों वीडियो सीसीटीवी कैमरे के हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष से भी शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने अपना नाम गोपनीय रखा है। शिकायतकर्ता ने जिलाध्यक्ष पर शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

छवि खराब करने की कोशिश

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि छवि खराब करने के लिए विरोधी ऐसा कर रहे हैं। बताया कि महिला पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता है। उसने फोन से तबियत खराब होने की बात बताई तो वह उसे कार्यालय लेकर आ गए। सीढ़ियां चढ़ने के दौरान उसे चक्कर आ गया तो उन्होंने उसकी मदद कर दी। उन्होंने सवाल उठाया कि वीडियो 12 अप्रैल का है और अब इसे वायरल किया जा रहा है। इसी से विरोधियों की गलत मानसिकता प्रदर्शित होती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.