Saturday, September 5, 2026

यहां भाजपा नेता सुदीप डे की पत्नी ने की आत्महत्या,पंखे के कुंडे में लटका मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भाजपा नेता सुदीप डे की पत्नी हेमा पंखे के कुंडे में लटका मिला। सूचना पर मौके पर तहसीलदार, सीओ पंतनगर डीआर वर्मा, कोतवाल मोहन चंद्र पांडे,एसएसआई महेश कांडपाल, एसआई महिला नेहा ध्यानी समेत अन्य पुलिस फोर्स पहुंचा।

पुलिस ने मृतका के पति से जानकारी लेने के शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के पिता प्रेम राम, चाचा समेत मायके वाले पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि पुलिस को डायल 112 पर मामले की सूचना मिली थी। तब तक परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था। उन्होंने बताया कि 2 मार्च 2025 को हेमा ने भाजपा नेता से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर मामले की सूचना पर पार्टी के लोग भी पहुंच गए। भाजपा नेता के घर में दंपति के अलावा मां है। मां कहीं बाहर गए हुई है। पुलिस के मुताबिक सुदीप डे घर से कुछ देर के लिए चले गए थे। जब कुछ ठीक नहीं लगा तो वह वापस लौट आए। देखा कमरा बंद था। इधर मृतका के मायके वालों ने पुत्री की मौत पर संदेह व्यक्त किया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.