Friday, September 4, 2026

यहां जंगल गए बुजुर्ग पर किया हमला, झाड़ियों में मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्र में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लगे मोहान रेंज के तड़म गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बाघ के हमले में एक बुजुर्ग ग्रामीण की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि तड़म गांव निवासी 60 वर्षीय खीम सिंह रावत सुबह रोज की तरह जंगल की ओर घास और लकड़ी लेने के लिए गए थे। जब वह तय समय तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई और सभी ने मिलकर उनकी तलाश शुरू की।

खोज के दौरान ग्रामीणों को जंगल के रास्ते पर खून के निशान दिखाई दिए। आशंका के चलते लोग उन निशानों का पीछा करते हुए अंदर तक पहुंचे, जहां झाड़ियों के बीच बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। शव की हालत बेहद खराब थी, जिससे स्पष्ट हुआ कि किसी जंगली जानवर, संभवतः बाघ ने हमला किया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और समूह में ही निकलें। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी है और उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.