Friday, September 4, 2026

यहां घर के बाहर खेल रही मासूम पिकअप के टायर के नीचे आई, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। शहर के मंडी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रही बच्ची पिकअप वाहन के पिछले टायर की चपेट में आ गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार कुंदन सिंह अपनी पत्नी गीतांजली और इकलौती बेटी काव्या के साथ बरेली रोड स्थित मंडी क्षेत्र के पास किराए के मकान में रहते हैं। उनके पड़ोस में पिकअप चालक सुरेश चिलवाल रहता है, जिसके साथ मासूम काव्या अक्सर खेलती थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार को काव्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सुरेश काम पर जाने के लिए अपनी पिकअप गाड़ी बैक कर रहा था। वाहन पीछे करते समय उसकी नजर बच्ची पर नहीं पड़ी और काव्या पिछले टायर की चपेट में आ गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मासूम की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि मामले में अभी तक चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.