Friday, September 4, 2026

यहां गहरी खाई में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, SDRF ने शव बरामद किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल जनपद में भवाली-कैंची मार्ग पर निगलाट के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार की देर शाम पैदल यात्रा के दौरान एक युवक अचानक संतुलन खो बैठा और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

SDRF ने 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर चलाया जोखिम भरा रेस्क्यू

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सूचना मिलने पर SDRF टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि युवक पैदल चलते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया था। क्षेत्र की जटिल भौगोलिक स्थिति और अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा रहा।

SDRF जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए रस्सियों के सहारे लगभग 150 मीटर नीचे उतरकर युवक तक पहुंच बनाई।

घटनास्थल पर ही हो चुकी थी मौत

रेस्क्यू टीम ने जब युवक को खाई से निकाला तो उसकी हालत गंभीर थी। जांच के बाद पाया गया कि सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

इसके बाद SDRF टीम ने शव को स्ट्रेचर के माध्यम से रस्सियों की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

मृतक की पहचान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान

अनुराग बाजपेई (28 वर्ष), पुत्र कृष्ण कुमार बाजपेई, निवासी मोसमद्दी, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

वह भवाली से कैंची धाम की ओर पैदल यात्रा कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है युवक नैनीताल घूमने आया हुआ था।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों को सूचना दी गई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.