Saturday, September 5, 2026

यहां महिला को खूंखार जानवर ने मार डाला, लोगों में दहशत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड में नैनीताल के ज्यूली गांव में घांस लेने गई महिला को हिंसक वन्यजीव ने अपना शिकार बनाया। वन विभाग के साथ पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

नैनीताल और आसपास के पहाड़ों में हिंसक वन्यजीव के हमले में मारी गई महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी ज्युलिकोट के ज्यूली गांव में मवेशियों के लिए चारा लेने गई ज्यूली गांव निवासी 50 वर्षीय दीपा पांडे पर हिंसक वन्यजीव ने हमला कर शरीर को आधा खा दिया। बताया जा रहा है कि तीन महिलाएं घांस लेने जंगल गई थी।

कुछ समय के बाद दो महिलाएं तो दोपहर दो बजे तक वापस आ गई लेकिन दीपा लौटकर नहीं आई। काफी देर हल्ला मचाने और ढूंढ पड़ताल करने के बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया गया। जंगल में काफी अंदर महिला के कपड़े और श्रतविक्षित शरीर मिला।

आर.ओ.मनोरा नितिन पंत और एस.डी.ओ.ममता चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ज्युलिकोट श्याम सिंह बोरा ने मौके पर पहुंचकर पंचनामे और पोस्ट मार्टम की कार्यवाही शुरू की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.