भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र से, जहां नेशनल हाईवे 74 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक टुकटुक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टुकटुक में सवार कई लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक टुकटुक चालक का नाम मलकीत है, जो ग्राम बाजावाला का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के समय वह सवारियों को लेकर पछियापुर गुरुद्वारा जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में चालक समेत कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




