Saturday, September 5, 2026

यहां खेत में गेंहू की कटाई कर लोगों पर झपटा तेंदुआ । महिला समेत ने चार घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधमसिंहनगर में जंगली जानवर लोगों के लिए खौफ साबित हो रहे हैं। काशीपुर क्षेत्र में खेत में गेहूं की कटाई करने के दौरान एक तेंदुआ ने एक महिला समेत चार लोगों पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

राज्य की सीमा से सटे यूपी के गांव कल्याणपुर में गांव की ही निवासी ओमवती (45) पत्नी राम कमल गेंहू की कटाई के लिए गई थी, जबकि अमित कुमार (28) पुत्र लोचन सिंह मवेशियों के लिए चारा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान गन्ने के खेत से आए तेंदुए ने महिला पर पीछे से अचानक हमला कर दिया।

जब अमित कुमार महिला को बचाने आया तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा होने पर गांव के ही निवासी सुरेश सैनी (45) व ओम प्रकाश चौहान (46) अन्य ग्रामीणों के साथ खेत की ओर दौड़ पड़े। तेंदुए ने सुरेश सैनी व ओमप्रकाश पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.