Saturday, September 5, 2026

यहां यात्रियों से भरी बस खाई में समाई, 6 की मौत, कई घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस पहाड़ क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से बस सड़क से फिसलकर सैकड़ों फीट नीचे खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, वहीं मृतकों और घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.