Friday, September 4, 2026

यहां घर में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला सांप, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला रामपुर रोड स्थित हरिपुर जमन सिंह गांव का है, जहां आज तड़के नरेश भट्ट के घर में करीब 6 फीट लंबा जहरीला सांप घुस आया। घर में सांप दिखते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की स्नेक कैचर टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में जंगल में छोड़ दिया गया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के दौरान रोजाना सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तुरंत वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.