Saturday, September 5, 2026

निर्माणाधीन यमुनोत्री हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ने की सफल लैंडिंग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पहले हेली ने मंगलवार को लैडिंग का प्रयास किए, लेकिन तकनीकी कारणों से उसे वापस लौटना पड़ा। उसके बाद बुधवार दोपहर को हेलीकॉप्टर ने वहां पर सफल लैंडिंग की।

यमुनोत्री धाम में गरुड़गंगा के समीप निर्माणाधीन हेलीपैड पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिग की। जानकारी के अनुसार, यूकाडा का हेली दो दिन से वहां पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था, जिसे बुधवार को सफलता मिली।

यमुनोत्री धाम के गरुड़गंगा के समीप यूकाडा की ओर से करीब 60 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल हेलीपैड का निर्माण कार्य कर रहा है। वहां पर हेलीपैड के सरफेस का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद वहां पर परिस्थितियों और मौसम और हवाओं की जानकारी के लिए यूकाडा की ओर से हेलीकॉप्टर के लैडिंग का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार पहले हेली ने मंगलवार को लैडिंग का प्रयास किय, लेकिन तकनीकी कारणों से उसे वापस लौटना पड़ा। उसके बाद बुधवार दोपहर को हेलीकॉप्टर ने वहां पर सफल लैंडिंग की। कुछ देर रुकने के बाद वह वापस चला गया।

बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हैलीपेड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल सफल रहा है। वहीं, यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा की धाम में हेली सेवा शुरू होने से यह चारधाम यात्रा और आपातकालीन स्थिति के लिए वरदान साबित होगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.